google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

20 मई को दवा विक्रेताओं का राष्ट्रव्यापी बंद

मीरजापुर के 12.40 लाख केमिस्ट उतरेंगे सड़क पर

ऑनलाइन फार्मेसी व डीप डिस्काउंट के विरोध में एक दिवसीय हड़ता, जनस्वास्थ्य को खतरा बताया

समाज जागरण

मीरजापुर/20 मई 2026।दवा विक्रेता समिति, मीरजापुर ने ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर 20 मई बुधवार को राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय बंद का ऐलान किया है। समिति ने अवैध ई-फार्मेसी और शोषणकारी मूल्य निर्धारण के खिलाफ यह कदम उठाया है।5 करोड़ लोगों की आजीविका पर संकट
दवा विक्रेता समिति के सचिव संजय कुमार गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट ऑनलाइन फार्मेसी की अनियंत्रित कार्यप्रणाली और डीप डिस्काउंट से परेशान हैं। आरोप है कि इससे 5 करोड़ आश्रितों की आजीविका पर संकट आ गया है। प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया कि बार-बार अनुरोध के बावजूद दवा व्यापार की समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे विक्रेताओं में भारी रोष है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)