google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर सोन नदी हादसा: चार शव बरामद अभी भी दो लापता तलाश जारी*

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) नबीनगर (बिहार)औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के बड़ेम थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर सोन नदी में नाव पलटने की दर्दनाक घटना में शनिवार को दो और शव बरामद हुआ है ।अबतक कुल चार शव बरामद हुआ हैं जबकि दो महिलाएं अभी भी लापता हैं। एसडीआरएफ की टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सोन नदी पार करने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ ।

जानकारी के अनुसार नाव में करीब 15-20 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि नाव पर क्षमता से अधिक और तेज धारा होने के कारण नाव  अचानक पलट गई। नाव पर सवार सभी पुरुष तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन कई महिलाएं गहरे पानी में डूब गईं।बचाव टीम ने बड़ेम गांव के सलीम अंसारी की पुत्री तमन्ना कुमारी (21 वर्ष) का शव सबसे पहले बरामद किया था। इसके बाद रहरा गांव के पास से योगेंद्र लाल की पुत्री काजल कुमारी उर्फ छोटी (20 वर्ष) का शव भी नदी से निकाल लिया गया।वही शनिवार को नरेश चौधरी के 20 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी और चितरंजन पासवान के 30 वर्षीय पत्नी सविता देवी को एसडीआरएफ  की टीम ने दोनों के शव को नदी से निकाला।फिलहाल लापता दो  महिलाओं —रंजीता देवी उम्र 35 वर्ष पति संजय चौधरी और मंजू कुमारी उम्र करीब 20 वर्ष पिता सुरेंद्र चौरसिया की तलाश तेज़ी से की जा रही है।

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग बेहद गरीब है। नाव से उस पार सोन नदी डीला पर सब्जी की खेती करते है।विशेष कर आलू की खेती  की जाती है जिसमें खासा उपज होती है।घटना के दिन भी लोग आलू की खेती करने के लिए सोन नदी डीला पर जा रहे थे जिन्हें मौत ने अपने आगोश में ले लिया।घटना की सूचना पर जिलाधिकारी श्रीकान्त शास्त्री,एसडीओ संतन कुमार सिंह, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, नबीनगर के सीओ सीओ निकहत परवीन, बीडीओ अरुण सिंह सहित कई पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति की जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया है।

उधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की शक्ति मिले।” मुख्यमंत्री ने प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी रखने के निर्देश दिए हैं ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)