google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में दिखा तेज़ रफ्तार का कहर, एक की मौत, 3 अन्य घायल

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा मधुबन गांव में एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो महिलाएं और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान झारखंड के नगर निवासी कामेश्वर के रूप में हुई है।

घायलों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी भेजा गया। वहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)