ब्यूरो समाज जागरण
खलियारी। सोनभद्र। 25 दिसम्बर से होने जा रहें सदर विधानसभा में विधायक खेल महाकुंभ को लेकर विकास खंड नगवां के खलियारी बाजार में बुधवार को ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल विधायक प्रतिनिधि विकास मिश्रा की अगुवाई में छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली गई रैली में स्वामी विवेकानंद स्कूल एवं किसान निर्मल इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जिसमें सोन कि माटी सोन का दम, आवो मिलकर खेलें हम, खेलेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया, बंदे मातरम भारत माता कि जय के नारों के साथ खेल महाकुंभ में जुड़ने का आह्वान भी किया।
वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य वन्दे मातरम गीत का सामूहिक गान कर के विधायक खेल महाकुंभ जागरूकता रैली का समापन किया गया। इसके पूर्व ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने सभी को संबोधित करते कहा कि विधायक खेल महाकुंभ में क्षेत्र के छात्र छात्राओं युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक प्रमुख मंच है, जिसमें कबड्डी, बालिबाल, खो-खो, रस्साकसी, दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित कयी प्रतियोगिता होनी है। इच्छुक प्रतियोगी आफलाइन या फिर आनलाईन पंजीयन करा कर भाग ले सकते हैं।
इसी संदर्भ में आज खलियारी बाजार में जागरूकता रैली निकाली गई है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, मनोज जायसवाल ने भी रैली को संबोधित करते हुए सभी से खेल महाकुंभ में बढ़-चढ़कर भाग लेने कि अपील किया। विधायक प्रतिनिधि विकास मिश्रा ने सभी लोगों का आभार जताया।
इस मौके पर अनिल सिंह संतोष दुबे, देवी सिंह, अरुण कुमार, राजेश चौरसिया, कैलाश जायसवाल, रामकेश विश्वकर्मा, धीरेन्द्र पटेल, डब्लू दुबे, महेश, निशांत पटेल, राजबहादुर सिंह, पन्नालाल, रमाकांत, शिवाजी, शिवम पटेल, सुनील जायसवाल, कविता, सलिता, दुर्गावती देवी, अमरेश यादव, राजकुमार पासवान, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवक एवं सैकड़ों कि संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
- गोरिया धार पर पुल नहीं, हर साल चचरी के सहारे जिंदगी का सफरआजादी के वर्षों बाद भी सड़क-पुल से वंचित मुस्लिम टोला के ग्रामीण, सांसद-विधायक को आवेदन देने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।टेढ़ागाछ। प्रखंड क्षेत्र की चिल्हनियां पंचायत के वार्ड संख्या 9 स्थित मुस्लिम टोला गांव के ग्रामीण आज भी बुनियादी आवागमन की सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गोरिया…
- मंडल कारा में अहले सुबह डीएम-एसपी की छापेमारी, नहीं मिला प्रतिबंधित सामानवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।मंडल कारा किशनगंज में रविवार की अहले सुबह जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के संयुक्त नेतृत्व में औचक छापेमारी और सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सुबह करीब चार बजे शुरू हुए इस अभियान में लगभग 170 पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल हुए। छापेमारी के दौरान जेल…
- गांव की गलियां और सड़कें कब होंगी अतिक्रमणमुक्त? ग्रामीणों की मनमानी और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से आवागमन प्रभावितपंकज कुमार पाठक,समाज जागरण पद्मा (हजारीबाग)। एक ओर गांवों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की लापरवाही के कारण गांवों की गलियां और सड़कें अतिक्रमण का शिकार हो रही हैं। पंचायतों के विकास के लिए सरकारी स्तर पर विभिन्न योजनाओं के तहत लाखों रुपये…
- टीएमयू के सीटीएलडी की आइडिया
बज़ थिंक टैंक में लॉ कॉलेज अव्वलतीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की ओर से आइडिया बज़ थिंक टैंक इंटर-यूनिवर्सिटी केस स्टडी प्रतियोगिता में टीएमयू समेत गलगोटियास यूनिवर्सिटी- नोएडा, मुरादाबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी- एमआईटी, विल्सोनिया डिग्री कॉलेज और आरबीएमआई, बरेली, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद आदि टीमों ने किया प्रतिभाग ख़ास बातेंबीफार्मा प्रथम वर्ष… - # हरियाणा दिवस पर बोले नगराधीश अनिल कुमार, प्रदेश की समृद्धि में हर वर्ग का योगदान*60 वर्षों में हरियाणा ने की अभूतपूर्व प्रगति, किसान, जवान, महिला शक्ति और खिलाड़ियों ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव****दैनिक समाज जागरण | महेन्द्र जावला बहल** **भिवानी, 1 नवंबर।** हरियाणा दिवस के अवसर पर रविवार को भिवानी के पंचायत भवन में जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








