google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

धार्मिक आस्था पर प्रहार, अराजक तत्वों द्वारा हनुमान जी की मूर्ति खंडित करने से गांव में तनाव

समाज जागरण/ विजय कुमार अग्रहरी

सोनभद्र। रामपुर बर्कोनिया थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए शीतला मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर का दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए। अज्ञात अराजकतत्वों ने मंदिर परिसर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर नाली में फेंक दिया था। इसके साथ ही मंदिर के शिखर को भी नुकसान पहुंचाया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, मंदिर में लगे घंटे और धार्मिक ध्वज को भी उखाड़कर पास के खेत में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और नाराजगी जताई।

लोगों का कहना है कि यह केवल मंदिर या मूर्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और भावनाओं पर सीधा प्रहार है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिले में पहले भी धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने से ऐसे तत्वों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र की नजर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

थाना रामपुर बरकोनिया क्षेत्रान्तर्गत अराजक तत्व द्वारा हनुमान जी की मूर्ति खण्डित करने एवं पुलिस कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सोनभद्र ऋषभ रुणवाल ने बताया कि आज दिनांक 30 मई 2026 को सुबह करीब 7 बजे थाना रामपुर बारकोनिया में एक सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धर्मदास पुर में एकांत में मौजूद हनुमान जी के मंदिर किसी अराजक तत्व द्वारा मूर्ति को खंडित कर दिया गया है। प्रकरण में तहरी प्राप्त कर तहरीर के अनुसार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)