google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने  रेस्क्यू टीम को किया सम्मानित।*

प्रियंका मिश्रा तीसरी बार रेस्क्यू कैप्टन अवार्ड से सम्मानित*

धनपुरी। संपूर्ण एस ई सी एल सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण भूमिगत खदान एवं ओपन कास्ट में कार्य कर रहे श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर रेस्क्यू टीम द्वारा आपातकालीन एवं विषम परिस्थितियों में सजगता के साथ अपने कार्य को करते हुए सेफ्टी के तौर पर प्राथमिक उपचार करते हुए लाभ पहुंचाने और अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्ध होने को लेकर सोहागपुर क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक के द्वारा रेस्क्यू टीम को प्रमाण पत्र एवं प्रशस्ति पत्र एवं अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया रेस्क्यू टीम में कैप्टन प्रियंका मिश्रा जो की नगर परिषद बरगवा की रहने वाली है और विगत तीन वर्षों से सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत अपनी कार्य सेवा दे रही है और निरंतर रेस्क्यू टीम कार्यक्षेत्र में निरंतर 3 वर्षों से रेस्क्यू कैप्टन के नाम पर अवार्ड और प्रशस्ति पत्र पर अपना कब्जा जमाई हुई है।

कर्मचारी श्रमिकों की सेवा में निरंतर तत्परता के साथ अपने कार्य क्षेत्र में सजग  रहने के कारण इस इस प्रकार पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र उनकी प्रथम उपलब्धि है इस पर उनके पिता सेवानिवृत्ति एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र श्री राम दयाल उरमालिया बड़े भाई प्रभाकर उर्मलिया, पूर्व एस ई सी एल सोहागपुर क्षेत्र के टेक्निकल इंस्पेक्टर रामनरायण उरमालिया, नगर परिषद बरगवां के  एवं समाजसेवी पवन कुमार चीनी पार्षद, संजय मौर्य, जीवन यादव, विजय तिवारी, बृजेंद्र कुमार मिश्रा दादा अखंड प्रताप सिंह डॉ राज पांडे सुभाष मिश्रा एस ई सी एल के अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि स्थानीय जनों ने बधाई दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)