google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एसपी ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया

दैनिक समाज जागरण /ब्यूरो रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। बताते चलें शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा द्वारा पुलिस लाईन्स ग्राउंड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में क्षेत्राधिकारी लाइन्स, पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। निरीक्षण के पश्चात एसपी द्वारा परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं स्वच्छ वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड उपस्थित अधि0/कर्मचारीगणों से विभिन्न प्रकार के शस्त्रों की हैंडलिंग के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा पुलिसकर्मियों को ऑप्टीकल्स ट्रेनिंग का अभ्यास भी करवाया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)