google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत कई के खिलाफ मुकदमा दर्ज के विरोध में सपाइयों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र। (समाज जागरण) समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से जनपद सोनभद्र में अवैध खनन एवं माफियाओं का बोलबाला चरम सीमा पर है । इस सरकार में गरीबों का कोई सुनने वाला नहीं है ।


श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव एवं अन्य पर हुए फर्जी मुकदमों को यदि वापस नहीं लिया गया तो समाजवादी पार्टी बृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

समाजवादी पार्टी सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि माफियाओं द्वारा जनपद सोनभद्र में अवैध खनन कराया जा रहा है जिसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किया जाए नहीं तो इस मामले में को लेकर सदन में उठाने का काम करेंगे ।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा एवं पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने कहा कि अगर जिला प्रशासन जायज मांगों को पूर्ण नहीं किया तो आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी ।

ज्ञापन सौपने वालों में मुख्य रूप पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव विजय यादव मोहम्मद सईद कुरैशी अनिल प्रधान वेदमणी शुक्ला अशोक पटेल गीता गौर हिदायत उल्ला खान जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडे सुरेश यादव त्रिपुरारी गौड़ सुनील गौड़ डॉक्टर लोपति सिंह पटेल परमेश्वर यादव सरदार पारब्रह्म सिंह कृपा शंकर चौहान सत्यम पांडे डॉक्टर केडी सिंह पटेल विवेक सिंह पटेल अतुल दुबे सूरज मिश्रा राजेश नागेंद्र भारती देवनारायण पप्पू कोल लालबरत यादव प्रदीप रोशन लाल अजीत कुमार रविंद्र के साथ दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)