सुभाष चंद्र यादव/ समाज जागरण
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर लोक अदालत के जनक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई गई और संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि लोक अदालत के जनक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया जी एक समाजवादी चिंतक थे । वे हमेशा किसानों नौजवानों महिलाओं अल्पसंख्यकों आदिवासियों और हर तबके के गरीबों की लड़ाई लड़ने का काम किया और उनके हक के लिए सदन तक मामला उठाने का काम किया ।
संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद शाईद कुरैशी अनिल प्रधान सुनील गौड़ सरदार पारब्रमह सिंह परमेश्वर यादव अशोक पटेल कामरान खान हरिशंकर विश्वकर्मा सनी पटेल सौर्य त्रिपाठी विवेक पटेल अजय कुमार भारती अभय यादव के साथ दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



