: अनेक प्रकार की रंगबिरंगी लाइट प्रकाश जगमगाया सिद्ध पीठ बाबा जहरगिरी आश्रम
: 29 दिसंबर आज रहेगा संतो का समागम: श्री महंत डॉक्टर अशोक गिरी महाराज
: 12दिन से लगातार बन रहा है एक लाख 51 हजार लीटर गंगाजल से प्रसाद
दिल्ली, कलकत्ता, मुबंई , गुजरात, हरियाणा उत्तर प्रदेश के फूलों से सजाया जा रहा है सिद्ध पीठ
दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता।( महेन्द्र जावला बहल )
भिवानी। विश्व विख्यात धार्मिक आस्था और परंपराओं की प्रमुख केंद्र मानी जाती है छोटी काशी भिवानी । यहां के नागरिक धर्म-कर्म के कार्यों में गहरी श्रद्धा रखते हैं और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। समय-समय पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम छोटी काशी में होते हैं उनमें से विश्व विख्यात प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा जहरगिरी आश्रम है, जहां ऐसा ही भव्य नजारा 29 दिसंबर को आज श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा जहरगिरि महाराज के पावन स्मृति दिवस पर हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी विराट वार्षिक भंडारा एवं संत समागम में देखने को रहेगा , जिसके लिए श्री महंत डॉक्टर अशोक गिरी महाराज के मार्गदर्शन में सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं।
इस अवसर पर देश-विदेश से साधु-संतों का आगमन होगा। आश्रम पीठाधीश्वर एवं अंतर्राष्ट्रीय श्रीमहंत जूना अखाड़ा डॉ. अशोक गिरि महाराज ने बताया कि परमहंस बाबा जहरगिरि महाराज के आदर्शों पर चलते हुए इस वर्ष भी विराट वार्षिक उत्सव रहेगा, जिसमें हजारों की संख्या में संत महात्मा व देश विदेश से श्रद्धालु पहुंचेंगे।
श्री महंत डॉ. अशोक गिरि महाराज ने बताया कि भंडारे की व्यवस्था को भव्य स्वरूप देने के लिए प्रसाद निर्माण में दर्जनों हलवाई, लगभग 300 से अधिक कारीगर एवं सेवादार नि:शुल्क सेवाएं दे रहे हैं। बाबा जहरगिरि महाराज की पुण्यतिथि पर देशभर से संतों का यहां पहुंचना इसी श्रद्धा का प्रतीक है। धर्मग्रंथों के अनुसार साधु-संतों का आशीर्वाद मोक्ष के द्वार खोलने वाला माना गया है। संत महात्मा समागम के दौरान सिद्ध पीठ बाबा जहरगिरी का आशीर्वाद लेंगे।
भंडारे के लिए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल मंगवाया गया है। 12 दिन से लगातार देशी घी व एक लाख 51 हजार लीटर गंगाजल से प्रसाद तैयार किया जा रहा है। डॉ. अशोक गिरि महाराज के अनुसार प्रसाद में कई टन चीनी, घी, मेवा, आटा, बेशन, चावल, दूध, दही, कई प्रकार की सब्जी, फल सामग्री प्रयोग में लाई जा रही है। यही नहीं करीब 33 प्रकार की औषधि युक्त सामग्री भी प्रसाद में शामिल की गई।
श्री महंत ने कहा कि आश्रम को सजाने के लिए स्पेशल पुना से भक्त कारीगर आएं हैं,अनेक प्रकार की रंगबिरंगी लाइट प्रकाश से सिद्ध पीठ बाबा जहरगिरी आश्रम जग मगाने लगा है। दिल्ली, कलकत्ता, मुबंई , गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश के फूलों से सिद्ध पीठ बाबा जहरगिरी आश्रम सजाया जा रहा है। कहा कि देश भर से आने वाले संत महात्माओ का शहर में जगह जगह लोग स्वागत करेंगे।



