google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भाजपा कुकड़ू मंडल की बैठक में 21 अक्टूबर को लेकर हुई विशेष चर्चा

दैनिक समाज जागरण

चांडिल। भाजपा कुकड़ू मंडल की बैठक शनिवार को सामुदायिक भवन कुकड़ू में मंडल अध्यक्ष सुमन मुखर्जी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में मंडल के दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान आगामी 21 अक्टूबर को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही 21 अक्टूबर ( तिरुलडीह गोलीकांड में शहीद हुए अजीत महतो और धनजंय महतो श्रद्धांजलि सभा) को लेकर कार्यकर्ताओं की भूमिका और तैयारियों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर महामंत्री प्रवीर महतो, ठाकुर सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष अभिराम महतो, गणेश महतो, अजय सिंह सरदार, विजय कोइरी, मनोरंजन पांडेय, बाबलु कालिंदी, गंगाधर दत्त, शत्रुध्न माछुवा, निधु कुमार, सुमन पोद्दार, स्वराज सिंह, सुदीप कुमार, आनंद प्रमाणिक, रुपेन मंडल, निखिल मंडल, पलाश दत्त समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)