google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बरही में विस्तारित शाखाओं पर शस्त्र पूजन उत्सव संपन्न

पंकज कुमार पाठक,दैनिक समाज जागरण

बरही (हजारीबाग)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस एवं विजयादशमी महोत्सव के 101वें वर्ष के अवसर पर बरही प्रखंड की विस्तारित शाखाओं में शस्त्र पूजन उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक भामाशाह शाखा गया रोड बरही, शिव मुहल्ला शाखा बेन्दगी, दुर्गा मंडप शाखा करसो, इंटर कॉलेज शाखा कोनरा और महाराणा प्रताप शाखा लसकरी में उत्सव संपन्न हो चुका है। इन कार्यक्रमों में क्रमशः जिला बौद्धिक प्रमुख सुबोध पांडेय, क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव, खंड संपर्क प्रमुख प्रो. रामपदारथ शर्मा, खंड बौद्धिक प्रमुख सुधीर चंद्रा एवं शाखा सेवा कार्यकर्ता डॉ. बिनोद साव ने शस्त्र पूजन किया तथा स्वयंसेवकों को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि व्यक्ति-व्यक्ति में राष्ट्र चेतना जागृत कर संगठित हिंदू समाज का निर्माण करना संघ का उद्देश्य है। इसी लक्ष्य के साथ संघ पिछले 101 वर्षों से कार्यरत है। आगामी विजयादशमी, 20 अक्टूबर तक खेरौन, बरहीडीह, रसोइया धमना, पुरहरा, करियातपुर, दुलमाहा, बरसोत और बरही की शिवाजी शाखा सहित अन्य स्थानों पर शस्त्र पूजन उत्सव आयोजित करने की तैयारी चल रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)