कुकड़ू/ चांडिल: कुकड़ू प्रखंड में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र लाभुकों के आयुष्मान कार्ड जनरेशन को लेकर एक विशेष बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला ने की।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा प्रभारी डॉ. हरेंद्र सिंह मुंडा सहित प्रखंड के सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा की गई तथा शेष वंचित लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए रणनीति तैयार की गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्यकर्मी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अधिक से अधिक पात्र परिवारों का आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनवाना सुनिश्चित करें, ताकि जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। साथ ही गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में यह निर्देश दिया गया कि 20 जनवरी 2026 से आयुष्मान कार्ड जनरेशन को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पंचायत/ ग्रामीण स्तर पर प्रज्ञा केंद्र द्वारा शिविर लगाकर अधिक से अधिक पात्र परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।
बैठक में उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने का आश्वासन दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



