लखीमपुर खीरी |
शहर के विलोबी मैदान में नगर पालिका परिषद एवं क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में आयोजित लखीमपुर खेल महोत्सव (सीजन–2) के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुईं। कार्यक्रम का मंच संचालन राम मोहन गुप्ता द्वारा किया गया।
🏏 क्रिकेट प्रतियोगिता
क्रिकेट मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
द्वारिकापुरी थंडर बनाम घोसियाना 11 के मुकाबले में घोसियाना 11 ने 2 विकेट से जीत दर्ज की। इसराज को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, विश्वजीत को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, तुषार को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक तथा अतुल कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
जेसीआई 11 बनाम अनस वॉरियर्स मैच में जेसीआई 11 ने 7 विकेट से विजय प्राप्त की। सौरभ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, तुषार सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, हर्ष सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और वीर सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।
नगर पालिका बनाम जलकल 11 के मुकाबले में नगर पालिका टीम ने 41 रन से जीत हासिल की। अनिरुद्ध त्रिपाठी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, मुनेंद्र को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, अभिषेक को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक तथा देवाशीष मुखर्जी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
फायरबोल्ट बनाम हंटर 11 मैच में हंटर 11 ने 4 विकेट से जीत दर्ज की। राहुल अवस्थी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, साहिल सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, विपिन सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और मोहित मैन ऑफ द मैच रहे।
🤼♀️ कबड्डी प्रतियोगिता
कबड्डी के बालिका वर्ग में 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में चौहान क्लब ने नगर पंचायत निघासन को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग में 22 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 8 टीमों ने अगले चरण में प्रवेश किया।
👥 मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थिति
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, जिला प्रचारक अविनाश, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, अनस (ला मटीना), शिव सिंह (केनरा बैंक), अभय सिंह (इंडियन बैंक), प्रमोद अग्रवाल (दिव्य प्लाई), खेल महोत्सव संयोजक आशीष सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही कनिष्क बरनवाल, इंजीनियर दुर्गेश वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, जितेंद्र अवस्थी, जेई समरा सईद, सभासदगण, खेल प्रभारी एवं नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
🏑 हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन
गुरु नानक स्पोर्ट्स अकादमी में कोऑर्डिनेटर तृप्ति अवस्थी के नेतृत्व में हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया गया। खेल संयोजक कपिल श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।
अजमानी गर्ल्स इंटर कॉलेज बनाम गुरु नानक विद्यक सभा के मुकाबले में गुरु नानक विद्यक सभा की बालिकाओं ने 2–0 से जीत दर्ज की। नन्ही टीम ए बनाम नन्ही टीम बी में नन्ही टीम बी ने 4–0 से विजय प्राप्त की। आश्रम पद्धति बनाम अजमानी इंटरनेशनल स्कूल (अंडर-13) के मैच में अजमानी इंटरनेशनल स्कूल ने 5–2 से जीत हासिल की।
इस अवसर पर गुरु नानक इंटर कॉलेज के उप-प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, कनिष्क बरनवाल, इंजीनियर अर्जुन वर्मा, नगर पालिका आरआई फैज खान, काज़ी, सभासद पारस मौर्य, दीपक रस्तोगी, संदीप वर्मा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



