लखीमपुर-खीरी |
नई दिल्ली स्थित मंदिर दरगाह बाबा पीर रतननाथ जी झंडेवाला पर एमसीडी द्वारा की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं ने अम्बेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली, जिसमें भजन-कीर्तन करते हुए सादगी के साथ अपनी आस्था और विरोध दर्ज कराया।
पदयात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने जिलाधिकारी दुर्गा नागपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धार्मिक आस्था से जुड़े स्थल पर की गई कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए न्यायपूर्ण समाधान की मांग की गई।
इस अवसर पर चंद्र भूषण साहनी, कुलदीप पाहवा, रवि भूषण साहनी, जितेंद्र साहनी, राकेश भसीन, दिनेश आनंद, संजीव चोपड़ा, अमित तलवार, अमनोल अरोरा, सन्नी सलूजा, रितेश भसीन, बादल साहनी, अंजू साहनी, सीमा साहनी, मधु राबड़ा, प्रतिमा भसीन, शिवानी भसीन, मधु आनंद, सीमा आनंद, प्रियंका साहनी सहित बड़ी संख्या में सेवक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



