google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लोनी: एसआर एंजेल्स प्लेवे स्कूल में तुलसी पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

(व्यक्ताओं के बीच छाया रहा तुलसी पौधे की महत्ता का विषय)

लोनी, 25 दिसंबर: गुरुवार को एसआर एंजेल्स प्लेवे स्कूल में तुलसी पूजन कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर तुलसी के महत्व पर प्रकाश डालने वालो में शामिल कई व्यक्ता मूल विषय से भटककर अपने निजी विषय पर चर्चा करते नजर आए। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

स्कूल प्रबंधक पं0ओमवीर भारद्वाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम का श्री गणेश दीप प्रज्वलित के साथ मंत्र उच्चारण करते हुए विधिवत रूप से किया गया। सभी ने जल व पुष्प अर्पित करने के उपरांत तुलसी जी की आरती के साथ ही परिक्रमा करते हुए धर्म लाभ उठाया।

iphone-16
Apple iPhone 16 (128GB) को ₹69,900 की स्पेशल कीमत पर खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करें

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सतपाल प्रधान (पूर्व गा.बाद जिला अध्यक्ष भाजपा) तुलसी जी के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति व्यक्त करने के साथ ही क्षेत्र में लावारिस घूम रही गौ माता पर चिंता जताई। उन्होंने हर सक्षम व्यक्ति से ऐसी पांच गाये गोद स्वरूप लेने की अपील की।

डॉ0 प्रमेंद्र जांगड़ा(भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष-ओबीसी मोर्चा) ने कहा कि तुलसी सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप और भगवान विष्णु की प्रिय प्रिया हैं, जो घर-आँगन में सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा व आरोग्य लाती हैं; इनकी पूजा से सभी पाप नष्ट होते हैं और इन्हें अर्पित भोग भगवान स्वीकार करते हैं, इसलिए इन्हें हर घर में पूजनीय माना गया है। उन्होंने तुलसी को साइंस की दशा से भी अति उत्तम होना बातया।

ब्राह्मण समाज से राष्ट्रीय अध्यक्ष पं0प्रवेश दत्त भारद्वाज ने 25 दिसंबर को क्रिसमस डे के रूप में मनाने का विरोध करते हुए कहा कि ईसाइयों ने हमारे हिंदू धर्म को बांटने का काम किया है। जिन्होंने ईसाई धर्म की स्थापना की और पैसों के बलबूते हिंदुओं को ईसाई बनाने का काम किया। हमें इस परंपरा को तोड़कर सनातन धर्म को बचाना होगा जिसके लिए हमारे संतों ने लड़ाई लड़ी है। भारद्वाज ने पिछली सरकार पर ईसाई धर्म को बढ़ाने का आरोप भी लगाया हैं।

पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष
डॉ0विनोद बंसल ने बताया कि तुलसी केवल धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से ही महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी इसके अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं, जो तनाव कम करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, संक्रमण से बचाने और कई पुरानी बीमारियों में राहत देने में मदद करते हैं जिसे आधुनिक विज्ञान भी स्वीकार करता है।

हिंदू रक्षा दल नेता अमित प्रजापति ने 25 दिसंबर को मनाया जाने वाले क्रिसमस डे पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि आज देश में एक बड़ी संख्या में लोग पश्चिमी परंपरा अपना कर अपने सनातन धर्म को भूलते जा रहे हैं, देशवासियों को ऐसी सोच से बचना होगा। उन्होंने स्कूलों में बच्चों को सांता बनाए जाने पर रोक लगाने, तथा 25 दिसंबर को तुलसी पूजन और माता-पिता पूजन के रूप में मनाये जाने की बात पर जोर दिया।

भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहां की तुलसी मानसिक और शारीरिक दोनों तरह के तनाव को कम करती है और कई औषधीय गुणों से भरपूर हैं। मगर इसके अलावा अन्य और भी ऐसी बातें और तनाव है जिन्हें दूर करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा आने वाले समय में वह फिर उनके बीच आकर इसकी चर्चा करेंगे।


उपरोक्त के अलावा राजकुमार धामा पंडित अतुल शर्मा, सभासद रामनिवास त्रिपाठी, महिपाल जांगिड़, देवेंद्र मुखिया सभासद रूपा चौधरी मैं संजीव शर्मा आदि ने भी तुलसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उसे हर घर के आंगन में लगाने के साथ-साथ, प्रतिदिन उसे (रविवार का दिन छोड़कर) जल अर्पण करने के लिए कहा। सभी ने कार्यक्रम के आयोजक पंडित ओमवीर भारद्वाज की इस पहल का स्वागत करते हुए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।


हालांकि इस दौरान कुछ व्यक्ताओं ने अपने संबोधन के दौरान वास्तविक विषय से भटकते हुए जहां अपनी निजी उपलब्धियां का बखान करने में समय लगा वहीं दूसरी ओर बिना किसी का नाम लिए जनप्रतिनिधि की कार्य प्रणाली पर उंगली उठाने का काम भी किया। कार्यक्रम के अंत में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से विनोद चौधरी, हरिओम शर्मा, इंद्रपाल जांगिड़, सलीम पहलवान, अतुल शर्मा व सचिन शर्मा, आदि सहित सैकड़ो महिला व पुरुष कार्यक्रम के साक्षी बने. जिसके संचालन कार्य की भूमिका गौरी शंकर पांडे ने सफलता पूर्वक निभाई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)