google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मजरख में एस एस बी ने आयोजित किया नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर

चिकित्सा शिविर के दौरान कुल 118 पशुओं का किया गया इलाज, दी गई दवाइयां

सिकटी।

महेंद्र प्रताप कमांडेंट, 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया के निर्देशन में बाहरी सीमाचौकी मजरख में नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ० शांतनु कुमार भ्रमणशील पशु चिकित्सक सिकटी द्वारा पशुओं की जाँच की गई तदोपरान्त निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया| साथ ही पशु पालकों को पशुओं में होने वाली मौसमी बीमारी तथा इससे बचाव के उपाय बताये गए। पशु चिकित्सा शिविर के दौरान कुल 118 पशुओं का इलाज किया गया। इसी क्रम में गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार बल कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, मोटे अनाज के फायदे तथा भारत के वीर पोर्टल की जानकारी व उसमें अंशदान करने हेतु प्रेरित किया गया तथा ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर फल एवं सब्जियों के उत्पादन हेतु भी प्रोत्साहित किया गया ताकि जवानों को ताजे फल और सब्जी मिल सके। इस कार्यक्रम की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की। एसएसबी द्वारा सीमावर्ती गांवों में समय-समय पर ऐसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जिनका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलता है। इस कार्यक्रम में उ०नि० मोहन चन्द्र, मु०आ० अनिल कुमार सहित अन्य जवान मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)