विश्व भारती पब्लिक स्कूल नोएडा में दिनांक 26.9.25 को विद्यालय के प्राइमरी विभाग द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम स्टारलिट ड्रीम्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया । कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती वंदना और उस पर नाट्य मंचन द्वारा हुआ।प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता गंजू जी एवम अन्य विभाग प्रमुखों द्वारा दीप जलाया गया।तत्पश्चात नन्हें मुन्नों ने तारों से सजी रात के बीच सपनों की अनोखी कहानियों को मंच पर जीवंत कर गया। इस आयोजन में छात्रों द्वारा अपने अभिनय, संगीत और नृत्य से श्रोताओं को एक अद्भुत सफर पर ले जाया गया। जहां चंद्रयान था, इसरो था, और हमारे अंतरिक्ष यात्री थे।

स्टारलिट ड्रीम्स का उद्देश्य लोगों को प्रेरणा देना और यह संदेश फैलाना है कि सपने हमेशा आसमान में चमकते सितारों की तरह जगमगाते रहते हैं। प्रधानाचार्या जी ने इस प्रस्तुति को शानदार बताते हुए कहा कि कार्यक्रम ने सबका न सिर्फ मनोरंजन किया है बल्कि जीवन में उम्मीद की नई किरण भी जगाई है।बच्चों ने बहुत सुंदर रशियन,स्पेनिश और जापानी नृत्य प्रस्तुत कर के विश्व बंधुत्व की भावना का प्रदर्शन किया।ग्रैंड फिनाले और ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा ‘ने सबका मन मोह लिया।विभाग प्रमुख श्रीमती आरती कौल एवं श्रीमती अंजू पुनिया जी ने विद्यालय में आए समस्त अभिभावकों का धन्यवाद किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



