google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को अपने ही क्षेत्र में हो रहा विरोध

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले के कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र के विधायक सह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को अपने ही विधान सभा क्षेत्रों मे जन आक्रोश झेलना पड़ रहा है एक दिन पूर्व क्षेत्र के दौरे पर आए राजेश राम का भारी विरोध किया गया वहीं राजेश राम वापस जाओ के खूब नारे लगे। कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र में देव प्रखंड के दुलारे पंचायत में क्षेत्र भ्रमण के दौरान नारेबाजी की गई विधायक ग्रामीणों को समझाने के लिए भीड़ में आ गए लेकिन उनकी एक नहीं सुनते हुए जमकर नारेबाजी की गई और राजेश राम वापस जाओ के नारे लगते रहे।वही नबीनगर प्रखंड के सरडीहा गांव में भी राजेश राम का भारी विरोध किया गया।विरोध को रोकने आए पंचायत अध्यक्ष के भाई पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया जिसमें वे घायल हो गए। इसके पूर्व कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र में नबीनगर प्रखंड में पड़ने वाले मूंगिया पंचायत के धनहारा और विशुनपुर में भी विरोध और नारेबाजी किया गया है।जानकारी के अनुसार विधायक राजेश राम का विरोध का मुख्य मुद्दा स्थानीय समस्याएं और सड़क न होना है जिसको लेकर ग्रामीणों में विधायक के प्रति आक्रोश है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)