दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के खजुरी पाण्डु पंचायत में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पाण्डू में पूर्व से बने उपस्वास्थ्य केंद्र भवन के जर्जर होने के कारण नए हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य गलत जगह पर हो रहा है ग्रामीणों ने कुटुंबा विधान सभा क्षेत्र के विधायक को आवेदन देते हुए कहा है कि अंचलाधिकारी नबीनगर द्वारा प्रस्तावित भूमि पर निर्माण नहीं होकर दूसरे स्थान पर हो रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को तत्काल रोककर सही जगह की जांच कराने और निर्माण कार्य कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने पत्र की प्रतिलिपि अपर समाहर्ता औरंगाबाद, जिला चिकित्सा पदाधिकारी , चिकित्सा पदाधिकारी नबीनगर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्माण कार्य की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।ताकि ग्रामीण जनता को सही जगह पर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर की सुविधा मिल सके। मामले में पूछे जाने पर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नबीनगर द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों की शिकायत प्राप्त हुआ है जिसे आवश्यक कारवाई के लिए उच्च अधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



