वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज के विधायक इजहारूल हुसैन, पटना में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष उमैर खान की अध्यक्ष्ता में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए। इस दौरान अल्पसंख्यक विभाग सभी मनोनीत पदाधिकारीयों को मनोनयन पत्र दिया और साथ ही किशनगंज से शमशीर अहमद उर्फ दारा एवं असगर अली उर्फ पीटर को बिहार प्रदेश काँग्रेस कमिटि अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर बधाई दीं। विधायक ने अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि जिम्मेदारी लेना कोई बरी बात नहीं उसको सच्ची निष्ठा के साथ अपनी दायित्वों का निर्वहन करने बरी बात है और साथ ही काँग्रेस की नीति एवं सिद्धान्तों को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी के शिर्ष नेतृत्व के हाथों को मजबूती प्रदान करने तथा अल्पसंख्यक विभाग में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए शुभकामनाएं दीं। शमशीर अहमद उर्फ दारा एवं असगर अली उर्फ पीटर को बिहार प्रदेश काँग्रेस कमिटि अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश महासचिव मनोनीत होने पर बधाई दीं। इस मौक़े पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खाँ , पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ शकील अहमद खान सहित कई पार्टी पदाधिकारीयों एवं सैकड़ो अल्पसंख्यक पदाधिकारी मौजुद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



