google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी करेंगे तीन दिवसीय पंडरिया विधानसभा क्षेत्र का दौरा, कांग्रेसजनों से करेंगे संवाद।

समाज जागरण ब्यूरो चीफ विवेक देशमुख

पंडरिया। प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी 16,17 एवं 18 मई को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों मे आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होंगे। इस दरम्यान श्री तिवारी कांग्रेस के बूथ, सेक्टर, जोन व ब्लॉक कांग्रेसजनों से संवाद करेंगे। श्री तिवारी के कार्यलय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वे 16 मई को ग्राम भुवालपुर मे गांव के मालगुजार स्व. रेवाराम गबेल के श्रद्धांजली कार्यक्रम शामिल होंगे, इसके बाद कौशल गबेल, कन्हैया गबेल एवं रोहित गबेल से सौजन्य भेंट करने उनके निवास जायेंगे। श्री तिवारी ग्राम बनियाक़ूबा मे झूमूक निषाद के घर वैवाहिक कार्यक्रम मे शामिल होने के बाद सरपंच धर्मेंद्र चंद्राकर के निवास जायेंगे, इसके बाद वे ग्राम महली मे रामु चंद्राकर के निवास मे स्वल्पाहार लेने के बाद रात्रि विश्राम अपने गृहग्राम किशुनगढ़ मे करेंगे। श्री तिवारी 17 मई को अपरान्ह 2 बजे ग्राम धौराबंद पहुंचकर युवा नेता शाहतुश बौद्ध द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होने के बाद शाम 4 बजे बाजार दामापुर जोन के के अंतर्गत आने वाले बूथ व सेक्टर कमेटी के कांग्रेसजनों से भेंट मुलाक़ात व संवाद करेंगे। दिनांक 18 मई को ग्राम बाघामुड़ा मे स्व.सौरभ तिवारी (दद्दू) के श्रद्धांजली कार्यक्रम मे शामिल होकर शाम रायपुर पहुंचकर जांजगीर -चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल के माताश्री के श्रद्धांजली कार्यक्रम मे शामिल होंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)