google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन पहुचे राज्य मंत्री बच्चों से दुबारा मिले और चॉकलेट बाटे

नोएडा। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने सेक्टर 70 में स्थित फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन का इस सप्ताह ब्रहस्पतिवार को दुबारा दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग बच्चों से बातचीत की उन्हें चाकलेट भी बांटा और फाउंडेशन द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं से बहुत ही प्रभावित हूँ। इन बच्चों के साथ समय बिताना बात करना मेरे लिए यादगार क्षण हैं।
मंत्री ने फाउंडेशन के निदेशक डॉ. महिपाल सिंह और डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव के साथ केंद्र का भ्रमण कर चाकलेट बांटे इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुष्मिता भाटी और प्रशासन प्रमुख कृष्णा यादव, स्पेशल एजुकेटर इलिका रावत, डिजिटल मीडिया एंड कम्युनिकेशन मैनेजर सौम्या सोनी और सेंटर मैनेजर सुरभि जैन साथ मे मौजूद रहे। इस दौरान अनीशा, स्नेहा, सानवी, मेघान, आर्यन, बिदित, मिष्टी, मानविक,खुशी, आराध्या, शौर्य, ग्रंथ, आर्या, विदांश, नैतिक, सारांश मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)