google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक का हुआ सम्मान

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
सेवापुरी स्थित बी.आर.सी. पर शनिवार दोपहर 3 बजे राज्य अध्यापक पुरस्कार 2024 प्राप्त शिक्षक चक्रधर चंद्र चौबे के सम्मान में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी, संजय कुमार यादव ने शिक्षक चौबे को अभिनंदन पत्र प्रदान किया और उन्हें ‘युग निर्माता’ बताया। उन्होंने विद्यालय को समुदाय से जोड़ने के उनके प्रयासों की सराहना की और अन्य शिक्षकों से उनसे प्रेरणा लेने का आग्रह किया।
अपने संबोधन में चक्रधर चंद्र चौबे ने खंड शिक्षा अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस सम्मान को समस्त शिक्षकों को समर्पित किया।
अभिनंदन समारोह में नोडल शिक्षक, संकुल शिक्षक, प्रधानाध्यापक और शिक्षामित्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)