समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल
पालीगंज/ गुरुवार को भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सह भूमि राजस्व मंत्री ने प्रदेश कार्य समिति सदस्य को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
जानकारी के अनुसार दुल्हिन बाजार प्रखण्ड क्षेत्र के भरतपुरा गांव निवासी शिवेन्द्रधारी सिंह भाजपा कार्य समिति के सदस्य है। जिनकी बीते अप्रैल महीने में सड़क दुर्घटना में पैर टूट गयी थी। उस परिस्थिति में भी उन्होंने लोक सभा चुनाव के दौरान पार्टी के लिए सक्रिय भूमिका निभाया था। जिसे देखते हुए भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सह भूमि राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने आवास पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवेन्द्रधारी सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही मंत्री ने शिवेन्द्रधारी सिंह से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



