सुनील कुमार गुप्ता, दैनिक समाज जागरण, अनुमंडल संवाददाता, जगन्नाथपुर, पश्चिम सिंहभूम
जगन्नाथ पुर (झारखंड ) 16फरवरी 2023 *: गुवा मध्य विद्यालय गुवा में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गुरुवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर बच्चों के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने सुरक्षा की शपथ स्कूली बच्चों को दिलाई गई। थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने कहा कि किसी की भी जिंदगी अनमोल होती है। ड्राइविंग या वाहन का उपयोग करते समय प्रत्येक व्यक्ति को निर्देश और नियमों का पालन करना चाहिए। इन दिनों युवाओं में बाइक का क्रेज बढ़ रहा है। इसलिए उन्हें नियमों का पालन करना चाहिए। हेलमेट पहनना और गति सीमा पर अंकुश रखना चाहिए। कार का उपयोग करते समय हमें सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए और गति सीमा का पालन करना चाहिए। दौड़ कर या जल्दी बाजी में सड़क पार ना करें। बता दे कि सड़क सुरक्षा नियम को अपनाने के लिए गुवा प्रशासन के द्वारा जगह जगह लोगों को जागरूक करते देखा गया है। इस अभियान में सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था। साथ ही थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने सड़क सुरक्षा के महत्व को बताया गया। इस दौरान गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव, एसआई परेश रजवार, एसआई धनंजय सिंह, स्कूल के प्रधानाध्यापिका किरण सिन्हा तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चे मौजूद थे।
- अमेरिकी महिला ने बताया कि भारतीय दूध अमेरिकी दूध से क्यों अलग है।भारत में रहने वाली एक अमेरिकी महिला ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है, जब उसने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने अमेरिका और भारत में दूध की किस्मों की तुलना की है – और बताया है कि अब वह भारतीय संस्करण को क्यों पसंद करती है। क्रिस्टन फिशर, जो 2021 में अपने…
- बच्चों को सिखाएं चित्रकला व संगीत : बीएसएसमाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी।क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय महेशपुर का शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 अरविंद पाठक द्वारा विद्यालय में बच्चों के लिए चलाए जा रहे समर कैंप का निरीक्षण किया।कैंप में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों द्वारा अलग-अलग समूहों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित होती पायी गयीं। कुछ बच्चे म्यूजिक पर योग…
- कानपुर में भाजपा विधायक का विधानसभा पास चोरी करने में तीन को भेजा जेलसुनील बाजपेईकानपुर। यहां गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी का विधान सभा पास चोरी करने के आरोप में पुलिस नेसर्विस सेंटर के कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इनके पास से चुराया गया विधानसभा का पास भी बरामद हुआ है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को जो जानकारी…
- जमशेदपुर का साकची बाजार पूरी तरह से अतिक्रमण की ज़द में किसी भी दिन घट सकती है बड़ी दुर्घटना. जिला प्रशासन संज्ञान ले आकाश शाहदैनिक समाज जागरण 24.05.2025 जिला संवाददाता चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने साकची बाजार की बिगड़ती आधारभूत संरचना पर चिंता जताते हुए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है. आज जारी एक वक्तव्य में श्री शाह ने कहा की जमशेदपुर का साकची बाजार पूरी तरह अतिक्रमण की…
- जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे – राकेश तिवारी, आनन्द बिहारी दुबेदैनिक समाज जागरण 24.05.2025 जिला संवाददाता चांद कुमार लायेक पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली के तैयारी को लेकर प्रेस वार्त्ता कार्यक्रम का आयोजन होटल गंगा रिजेंसी में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं प्रदेश सचिव सह पर्यवेक्षक साकची प्रखंड राकेश कुमार तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि जमशेदपुर के साकची में…