सुनील कुमार गुप्ता, दैनिक समाज जागरण, अनुमंडल संवाददाता, जगन्नाथपुर, पश्चिम सिंहभूम
जगन्नाथ पुर (झारखंड ) 16फरवरी 2023 *: गुवा मध्य विद्यालय गुवा में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गुरुवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर बच्चों के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने सुरक्षा की शपथ स्कूली बच्चों को दिलाई गई। थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने कहा कि किसी की भी जिंदगी अनमोल होती है। ड्राइविंग या वाहन का उपयोग करते समय प्रत्येक व्यक्ति को निर्देश और नियमों का पालन करना चाहिए। इन दिनों युवाओं में बाइक का क्रेज बढ़ रहा है। इसलिए उन्हें नियमों का पालन करना चाहिए। हेलमेट पहनना और गति सीमा पर अंकुश रखना चाहिए। कार का उपयोग करते समय हमें सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए और गति सीमा का पालन करना चाहिए। दौड़ कर या जल्दी बाजी में सड़क पार ना करें। बता दे कि सड़क सुरक्षा नियम को अपनाने के लिए गुवा प्रशासन के द्वारा जगह जगह लोगों को जागरूक करते देखा गया है। इस अभियान में सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था। साथ ही थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने सड़क सुरक्षा के महत्व को बताया गया। इस दौरान गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव, एसआई परेश रजवार, एसआई धनंजय सिंह, स्कूल के प्रधानाध्यापिका किरण सिन्हा तथा विभिन्न स्कूलों के बच्चे मौजूद थे।
- कालांवाली में धान खरीद पर सवाल, बिना सफाई के बोरियों में भरने का आरोप
सरकारी नियमों की अनदेखी और आर्थिक नुकसान की आशंका, मार्केट कमेटी सचिव ने कहा—अनियमितता मिलने पर जारी होगा नोटिस कालांवाली, 24 अक्टूबर। धान खरीद केंद्रों पर बिना उचित सफाई के धान बोरियों में भरे जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर सरकारी खरीद प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे… - किशनगंज में आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली पर डीएम सख्त, एक सप्ताह में सुधार का निर्देश
274 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम बनाने के कार्यों की समीक्षा, मातृ वंदना और कन्या उत्थान योजना में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी किशनगंज। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और कल्याणकारी योजनाओं की धीमी प्रगति पर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस)… - नौ साल से ध्वस्त सड़क, हजारों ग्रामीण बेहाल; आखिर कब जागेगा प्रशासन?
2017 की बाढ़ में उजड़ा देवरी खास-रहमतपुर मार्ग आज तक नहीं बना, बरसात में संपर्क टूटने का खतरा; सड़क और आरसीसी पुल निर्माण की मांग तेज किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के वार्ड संख्या-14 में देवरी खास से रहमतपुर जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क की बदहाली ग्रामीणों के लिए बड़ी… - हैबतपुर के डूब क्षेत्र में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, 40 हजार वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त
एनजीटी के आदेश पर हुई कार्रवाई, डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी कर रहे थे कॉलोनाइजर****ग्रेटर नोएडा, 24 अक्टूबर।** ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण और जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम पुराना हैबतपुर के डूब क्षेत्र… - राजासरई में नल कनेक्शन बने शोपीस, एक साल से पानी का इंतजार; ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन*
समाज जागरण/ सन्तोष कुमार सोनभद्र। विकास खंड म्योरपुर की ग्राम पंचायत राजासरई में हर घर नल जल योजना के तहत कनेक्शन दिए जाने के एक साल बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया और जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



