सुनील कुमार गुप्ता, दैनिक समाज जागरण, अनुमंडल संवाददाता, जगन्नाथपुर, पश्चिम सिंहभूम
जगन्नाथपुर (झारखंड) 16 फरवरी2023:-गुवा जेनरल ऑफिस से लेकर नुईया गांव तक लगभग 3 किलोमीटर जर्जर सड़क से लोगों को ही मिलेगी निजात। 2 माह के अंदर सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया होगी शुरू। यह बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने आज गुरुवार को गुवा के दौरे के क्रम में गुवा स्थित अपने आवास में ग्रामीणों के साथ बैठक कर कहीं। उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2017 में गुवा हाथी चौक से लेकर सलाई गांव तक सड़क का निर्माण कराया गया था। परंतु इस सड़क निर्माण के दौरान गुवा सेल के जेनरल ऑफिस से लेकर नुईया गांव तक लगभग 3 किलोमीटर जर्जर अवस्था में छोड़ दी गई थी।
इस संबंध में कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग झारखंड रांची को पत्र लिखकर 3 किलोमीटर जर्जर सड़क निर्माण संबंधित कार्रवाई के लिए पत्र प्रेषित किया गया था। उसके बाद विधायक सोनाराम सिंकु के द्वारा भी 3 किलोमीटर जर्जर सड़क निर्माण हेतु कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखा गया था। जिसमें कहा गया था कि आम जनों की समस्याओं के मद्देनजर शीघ्र ही उक्त पथ के शेष छूट हुए भाग का डीपीआर बनाकर शेष पथ का निर्माण कराने की स्वीकृति दी जाए। उसके बावजूद सड़क का नहीं बनना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। काफी प्रयास के बाद इस जर्जर सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिल गई है। और 2 माह के अंदर सड़क निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। जिससे यहां के ग्रामीणों को जर्जर सड़क से निजात मिलेगी।
उसके बाद श्री कोड़ा ने आगे कहा कि सेल के आवासीय क्षेत्र में गरीब ग्रामीणों के घर गुवा सेल प्रबंधन द्वारा बिजली लाइन काट देने से गरीबों के घर अंधकार हो गया है। एक और जहां झारखंड सरकार गरीबों के घर को रोशन कर रही है वहीं दूसरी ओर सेल प्रबंधन गरीबों के घर में बिजली काट कर ढिबरी युग में जीने को मजबूर कर रहे हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी गरीबों के घर पढ़ने वाले बच्चों को हो रही है। इसके समाधान के लिए सरकारी बिजली गरीबों को मुहैया कराने के लिए वैध कनेक्शन के लिए विद्युत विभाग से वार्ता कर गरीबों के घरों को भी उजाला किया जाएगा। इस दौरान इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ता सलीम कुरेशी, विजय कुमार दास, नरेश दास, जिप सदस्य देवकी कुमारी, पंचस भादो टोप्पो, पीसी राणा, ज्वाला साहनी, प्रवीण नाग, उदय सिंह, सन्नी गुप्ता, केशव पाठक सहित विभिन्न गांव के ग्रामीण मौजूद थे।
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों… - EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



