धनंजय कुमार वैद्य, प्रभारी सह ब्यूरो चीफ, झारखंड रांची (झारखंड) 16 फरवरी 2023:~मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए अजमेर शरीफ,आगरा एवं फतेहपुर सिकरी के लिए जत्था हजारीबाग से रवाना किए गए। जिलेभर से 67 यात्री हुए शामिल,। जिला प्रशासन के अधिकारीयों ने समाहरणालय भवन परिसर से यात्रियों के बस को हटिया रेलवे स्टेशन के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र के मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए अजमेर शरीफ,आगरा एवं फतेहपुर सीकरी तीर्थ यात्रा का एक जत्था आज 15 फरवरी 2023 को समाहरणालय परिसर से हटिया रेलवे स्टेशन तक के लिए रवाना हुआ। पर्यटन,कला,संस्कृति,खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग,झारखंड सरकार के द्वारा आयोजित इस तीर्थ दर्शन योजना के रवानगी को लेकर आज जिला योजना पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, सीओ पदमा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
इस तीर्थ दर्शन यात्रा में हजारीबाग जिला से कुल 67 महिला/पुरूष व दो नोडल अधिकारी शामिल हुए।
यह यात्रा 15 फ़रवरी से 21 फ़रवरी तक उक्त तीन स्थलों का भ्रमण करेंगी।
- अयोध्या श्रीराम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की न्यायिक जांच की मांग को लेकर जमशेदपुर में झामुमो का प्रदर्शन
दैनिक समाज जागरण 09.07.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित करोड़ों रुपये की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की न्यायिक जांच की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साकची से उपायुक्त… - राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से हेल्प क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, सामाजिक कार्यों की दी जानकारी
दैनिक समाज जागरण 09.07.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर रांची स्थित राजभवन में आज हेल्प क्रॉस सोसाइटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल महोदय को सोसाइटी द्वारा पिछले एक दशक से शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, आपदा राहत, जरूरतमंदों… - टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा और निराधार धाराएं हटाने की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
दैनिक समाज जागरण 09.07.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर बंद के दौरान टेल्को थाना में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा, निराधार धाराओं को हटाने तथा शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के… - दैनिक समाज जागरण PDF – 09 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
ð दिल्ली–एनसीआर | 09 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें लोग और… - वायरल वीडियो पर रेलवे का बड़ा एक्शन: एसी फर्स्ट क्लास कूपे सजाने के मामले में टीसी निलंबित, जांच के आदेश
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास कूपे की सजावट का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय रेलवे ने सख्त कार्रवाई की है। साउथ सेंट्रल रेलवे ने मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए एक टिकट परीक्षक (टीसी) को निलंबित कर दिया है तथा पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



