पंकज कुमार पाठक, दैनिक समाज जागरण
बरही। तुरियाटोला पडिरमा स्थित बाल संस्कार केन्द्र में गुरुवार को क्षेत्र सेवा प्रमुख Triveni Sav ने अपनी धर्मपत्नी के साथ सफल दाम्पत्य जीवन की 41वीं वैवाहिक वर्षगाँठ बच्चों के बीच स्टेशनरी सामग्री एवं मिठाइयों का वितरण कर हर्षोल्लास के साथ मनाई।
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों ने दंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
इस अवसर पर बताया गया कि उक्त बाल संस्कार केन्द्र में पिछले ढाई वर्षों से स्थानीय तीन वर्ष से तेरह वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रतिदिन डेढ़ घंटे का संस्कारक्षम शिक्षा कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रह्मनाद, गायत्री मंत्र, मां सरस्वती वंदना, सुभाषित, दोहे, व्यायाम योग, योगासन तथा खेलकूद जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में नैतिक एवं सांस्कृतिक संस्कार विकसित किए जा रहे हैं।
वर्तमान में यह केन्द्र Seema Devi, पत्नी सुरेन्द्र तुरी के आवासीय परिसर में संचालित हो रहा है।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि Rashtriya Swayamsevak Sangh के अंतर्गत वर्ष 1990 से सेवा कार्य विभाग की शुरुआत हुई थी। पिछले 35 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक और स्वावलंबन जैसे चार प्रमुख आयामों में देशभर में एक लाख तीस हजार से अधिक सेवा प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इन सेवा प्रकल्पों का मुख्य उद्देश्य वंचित, पीड़ित, शोषित एवं अभावग्रस्त बस्तियों में अंत्योदय और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



