google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में तीन बाइकों की टक्कर, पांच घायल, तीन की हालत गंभीर

दैनिक समाज जागरण | अनील कुमार, संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार)। औरंगाबाद जिले के नबीनगर में शुक्रवार को तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायलों में नबीनगर दास मोहल्ला निवासी दिलीप दास एवं उनकी पत्नी सुमन देवी, कुटुंबा थाना क्षेत्र के उर्दाना गांव निवासी अमरेश कुमार, उनके बहनोई ओबरा थाना क्षेत्र के बिहारी बीघा निवासी विकास कुमार तथा औरंगाबाद के कुशी गांव निवासी मुखदेव पासवान शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दिलीप दास अपनी पत्नी के साथ इलाज कराकर नबीनगर लौट रहे थे। इसी दौरान तान्या इंडेन गैस गोदाम के समीप सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दो बाइकों की भिड़ंत में एक तीसरी बाइक भी उसकी चपेट में आ गई।

दिलीप दास ने आरोप लगाया कि सामने से आ रहा बाइक चालक नशे की हालत में था। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल नबीनगर पहुंचाया गया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सुमन देवी, अमरेश कुमार और विकास कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Mrityunjay Kumar Upadhyay, थानाध्यक्ष नबीनगर ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त तीनों बाइकों को जब्त कर थाना लाया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)