(रघुनंदन पराशर समाज जागरण चीफ ब्यूरो प्रमुख पंजाब)
जैतो, 30 सितंबर : क्षेत्र की प्रसिद्ध शिक्षा संस्था स्थानीय सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतो में श्रीमती नीरा गोयल एवं श्री मदन लाल गोयल (सचिव) द्वारा अपनी माता जी की स्मृति में तथा श्रीमती पायल एवं श्री स्वदेश गोयल द्वारा अपनी दादी जी की स्मृति में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर स्कूल की प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश रोमाना, सपना रोमाना, प्रबंधक दिनेश गोयल, चारू गोयल, मध्यस्थता बोर्ड के अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंगला, मध्यस्थता बोर्ड के सदस्य जिंदरपाल बंसल, सदस्य साहिल मित्तल, अशोक तायल, रिंकू बंसल तथा गोयल परिवार के सदस्य परमानंद गोयल, विनय गोयल, अशोक गोयल, ममता गोयल, वृद्धि गोयल, गुण गोयल एवं मोनिका गोयल उपस्थित रहे। सभी ने माँ सरस्वती जी की आरती की एवं कंजक पूजन किया गया। इसके अलावा विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसम कालडा, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतो में माता सरस्वती की मूर्ति की स्थापना।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



