google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब द्वारा आयोजित श्री रामलीला की 11वीं नाइट में हुआ सुख सारणका मंचन

हनुमान जी ने रावण के जासूसों की जमकर पिटाई

(मन्नू शर्मा पराशर दैनिक समाज जागरण चीफ ब्यूरो प्रमुख पंजाब)

जैतो,30 सितंबर : क्षेत्र की प्राचीन एक शताब्दी पुरानी धार्मिक संस्था श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्ल्ब( रजि ) जैतो द्वारा यहां रामलीला मैदान में हर साल की तरह इस बार भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के जीवन पर आधारित लीलाओं का मंचन पिछले कई दिनों से बहुत ही खूबसूरत ढंग से किया जा रहा है। श्री रामलीला की स्टेज बहुत ही खूबसूरत ढंग से सजाई गई है। पिछले लगभग 2 महीनों की रामलीला की रिहर्सल के बाद शहर के नौजवाऩों की ओर से भारतीय संस्कृति से जुड़ा रहने को लेकर लीलाओं को दिखाया जा रहा है जिनको देखने के लिए शहर व आसपास के ग्रामीण जनता की भीड़ लगी रहती हैं।बीती रात 11वीं नाइट के मुख्य अतिथि ए.बी.कोट सपिन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैतो के मैनेजिंग डायरैक्टर दीपक गर्ग गोपनियाना वाले थे लेकिन वह किसी अति महत्वपूर्ण कार्य के कारण पहुंच सके लेकिन उन्होंने अपनी इच्छा अनुसार श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब जैतो को दान राशि भेज दी। इस बीच श्री गणेश जी व माता सरस्वती जी की आरती कलब के समूह सदस्यों की तरह से की गई। इसके उपरांत श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब में चल रही श्री रामलीला के मंच पर आज बहुत ही बेहतरीन नाइट आयोजित की गई जिसमें सुख सारण का मंचन किया गया। इसमें लंकापति रावन द्वारा अपने भाई विभीषण को लंका से लात मार कर निकालने और अपने जासूस सुख व सारण को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम सेना का भेद लेने के लिए भेजा गया ।सुख सारण की भूमिका आशीष गर्ग बरगाडी एवं नवी खान ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहां भगवान श्री राम जी के सबसे लाडले शिष्य हनुमान जी ने उन्हें पकड़ लिया और अच्छी पिटाई करने का दृश्य देखने के काबिल था आज की इस लीला में विभीषण की भूमिका- मानक शाह और रावण- पाला सिंह एवं हनुमान जी की भूमिका पंकज जिंदल ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से निभाई। सुख- सारण के कॉमेडी ड्रामे का दृश्य देखकर पंडाल में बैठे लोगों ने खूब आनंद लिया । इस मौके पर क्लब के चेयरमैन ईश्वर जिंदल , प्रधान माणक शाह, चौधरी दर्शन मितल, जनरल सैक्रेटरी सुनील सोनू फैटी, म्युजिक डायरैक्टर सोनू वर्मा,डायलॉग डायरैक्टर मास्टर सुरेंद्र लूम्बा, राम अवतार वर्मा ,
नरेश शिवा, नरेश मित्तल,निन्दी शर्मा,टिंकू ढला,जतिन शर्मा, गोगी लूंबा,मोनू लूंबा ,तरसेम भोला, टोनी डोड,अनिल मित्तल , सतविंदर सिंह सत्ती,लविश जिंदल, सुधीर बरगाडी,संदीप जिंदल, हुकम चंद, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित रघुनंदन पराशर ,कलब के मीडिया इंचार्ज संदीप लूंबा सोनू के अलावा क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।मंच संचालन टोनी शर्मा पाटिल ने बाखूबी से निभाया।श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब जैतो की तरह से रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला मंचन के विभिन्न दृश्य।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)