google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में एसटीएफ ने किया सोना लुटेरा को एनकाउंटर

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन के बिहार पुलिस के एडीजी मुख्यालय बनने को उपरांत आज राजधानी पटना में बिहार पुलिस के एसटीएफ को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। लंबे समय से पुलिस के लिए सर दर्द बना कुख्यात लुटेरा अजय राय को पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया। इस एनकाउंटर में पुलिस पदाधिकारी के बीच जख्मी होने की खबर है। अभी कुछ दिन पूर्व ही बिहार पुलिस के एचडी अपने हरियाणा के मानेसर में इनामी को क्या तो सरोज राय को भी एनकाउंटर में मार गिराया था। मिली जानकारी के मुताबिक पटना के जक्कनपुर इलाके के संजय नगर रोड नंबर दस में शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे एसटीएफ ने मुठभेड़ में बिहार में सारण के एक कुख्यात अपराधी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। उसकी पहचान अजय कुमार राय उर्फ काका के रूप में हुई है। वह कुख्यात सोना लुटेरा था और चंदन सोनार गिरोह का प्रमुख सदस्य था।वहीं, इस मुठभेड़ में एसटीएफ के इंस्पेक्टर दिवाकर को भी गोली लगी है, उनको अस्पताल पहुंचाया गया है। मुठभेड़ के बाद एसटीएफ और पटना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। उसके पास से पिस्टल व गोलियां बरामद की गईं हैं। जक्कनपुर थाना प्रभारी रितुराज सिंह ने मुठभेड़ में अजय राय के मारे जाने की पुष्टि की है।बताया गया कि अजय राय के विरुद्ध हरियाणा व बिहार के सारण और आरा में नौ मामले दर्ज हैं। इनमें सबसे अधिक सारण में हैं। डकैती, लूट, हत्या और आ‌र्म्स एक्ट के मामले में वह वांछित था। उल्लेखनीय है इसके पूर्व पटना मैं एनकाउंटर की घटना में कुख्यात मुचकुंद को एसटीएफ ने मार गिराया था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)