google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिक्षकों की बैठक में विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए बनायी गयी रणनीति

•~ अपनी मांगों को लेकर संगठन बीएसए को सौंपेगा मांग-पत्र

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (सम्बद्ध- अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, नई दिल्ली) जनपद शाखा सोनभद्र की सत्र 2026-027 की प्रथम बैठक जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी की उपस्थिति में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक रामचन्द्र प्रसाद व संचालन जिलाध्यक्ष रवीन्द्रनाथ चौधरी द्वारा किया गया।बैठक में उप‌स्थित संघ के सभी पदाधिकारियों के विचारों को सुनते हुए संगठन ने जनपद के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए रणनीति बनायी गयी।

शिक्षकों की समस्याएं जिनमें जनपद के शहरी क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों को आज तक HRA विभाग द्वारा नही लगाया गया, दस वर्ष पूर्ण होने के उपरान्त शिक्षकों का चयन वेतनमान एवं चयन वेतन‌मान लग जाने वाले शिक्षकों का बकाया वेतन भुगतान नहीं हो पाया है।सहयोगी शिक्षामित्रों को शासन के निर्देश के बावजूद भी मूल विद्यालय बापसी की कार्यवाही आज तक नहीं की गयी तथा जनपद के तमाम शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक अवरुद्ध किया गया बेतन एवं निलम्बित किये गये शिक्षकों को बहाली करने की कार्यवाही नही की गयी। जिससे शिक्षक भूखमरी के कगार पर आ खड़ा है। मध्याह्न भोजन निधि के माध्यम से प्रत्येक बेसिक स्कूलों में 2016 से अभी तक प्रत्येक सोमवार को उपस्थित सभी बच्चों को फल प्रदान किया जाता है। जिसका प्रत्येक छात्र ₹4 की दर से 10 वर्षों से विभाग द्वारा किया जाता है जिसकी दर अभी तक नहीं बढ़ायी गयी है।

मुख्य‌मंत्री शिक्षक कैशलेश चिकित्सा योज‌ना के अन्तर्गत सभी शिक्षकों का सेलरी एकाउण्ट भारतीय स्टेट बैंक में खोलने हेतु विभाग द्वारा सम्बन्धित शाखा से सम्पर्क करके प्रत्येक ब्लाकों में कैम्प के माध्यम से सामूहिक रूप से शाखा परिवर्तन कराने की कार्यवाही की जाय,जिससे शिक्षकों को सुलभ होने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ मिल सके। इतना ही नहीं भारत का जनगणना/मकान गणना में कार्य किये शिक्षक, शिक्षामित्रों. अनुदेशकों का पारिश्रमिक/मानदेय भुगतान अभी तक नहीं किया गया। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लगे BLO का पारिश्रमिक का भुगतान आज तक नहीं किया गया। इस बाबत अपनी मांगों को लेकर संगठन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र को मांगपत्र सौंपने की रणनीति बनायी गयी है।


बैठक में अजय कुमार कुशवाहा, अनीता चौधरी, रणजीत कुमार, अतुल कुमार, राजू सिंह, शिव बाबू केसरवानी, काशिद हुसैन, गयासुद्दीन आजाद, उमाशंकर रमाशंकर गुप्ता, मंगल चरण सिंह, अशोक सन्यासी, अनिल कुमार यादव, अरविंद कुमार कनौजिया समेत तमाम शिक्षकगण मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)