डक नदी क्षेत्र में चला खनन विभाग का डंडा, सामग्री ध्वस्त
वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज जिले में अवैध बालू खनन के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-1) गौतम कुमार एवं खनन पदाधिकारी प्रणव प्रभाकर द्वारा संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न इलाकों में अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में बेलवा ओदराघाट के समीप डक नदी में चल रहे अवैध बालू खनन पर खनन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त उपकरणों एवं अन्य सामग्रियों को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध बालू खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



