google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई: 04 ऑटो एवं 01 पिकप वाहन सीज

रांग साइड से चलने वाली गाडियों एवं सड़क किनारे खड़े वाहनों के विरुद्ध की गई प्रवर्तन की कार्यवाई

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में प्रभारी यातायात सोनभद्के कृष्ण कुमाकेर शुक्ला एवं यातायात पुलिस द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत सुकृत रोड के किनारे खड़े वाहन, रांग साइड से चलने वाले वाहन एवं बिना नंबर प्लेट/बिना वैद्य प्रपत्र के संचालित वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर प्रवर्तन की कार्यवाई की गई एवं बढ़ौली से सब्जी मंडी सर्विस रोड पर दो ऑटो चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के अवैध रूप से सवारी भरते पाए गए। इसके अतिरिक्त धर्मशाला से वाराणसी रोड सर्विस रोड पर दो डग्गामार ऑटो, जिनका स्टैंड फ्लाईओवर के नीचे नगर पालिका द्वारा निर्धारित है, निर्धारित स्थान के बजाय केंद्रीय सर्विस रोड पर सवारी भरते पाए गए, जिससे अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।


उक्त वाहनों में रांग साइड से चलने वाले वाहनों में 01 पिकप (बिना वैद्य प्रपत्र) को एवं 04 ऑटो वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें सीज किया गया।
जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें एवं निर्धारित स्थानों से ही वाहन संचालन/सवारी भरें, जिससे सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)