google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किसानों को खाद बीज केसीसी वितरण एवं राशन वितरण मे गड़बड़ी पर होगी कड़ी कार्यवाही – दामोदर कांत

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तूरी। जनपद पंचायत मस्तूरी के सभाकक्ष में आज सहकारिता एवं उद्योग समिति का बैठक संपन्न हुआ । जिसमें विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह बैठक संपन्न हुआ। आज के बैठक में जनपद सभापति दामोदर कांत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय पूर्व किसानों को खाद बीज केसीसी वितरण एवं राशन वितरण मे किसी प्रकार का गड़बड़ी ना हो अगर गड़बड़ी पाई जाती है तो करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभागीय समीक्षा के साथ-साथ शासन के योजनाओं को ग्रामीणों तक शीघ्र शीघ्र पहुंचाने की चर्चा हुई, आज के इस बैठक में उपस्थित समिति के सदस्य रामधन केवट, लक्ष्मी साहू ,आंगन लाल सोल्डे ,फूड इंस्पेक्टर अजय मौर्य ,सहकारिता विस्तार अधिकारी एच एन पूरेना, उद्योग विभाग से श्रीमती रेवती लहरें, करणरोपण अधिकारी प्रकाश इक्का सहीत लोगों की उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)