google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मस्तुरी ब्लॉक में ED को लेकर धरना प्रदर्शन

सोनिया-राहुल को षड्यंत्र के तहत फंसाने की कोशिश : ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

बिलासपुर/मस्तुरी। शुक्रवार को बिलासपुर जिले के मस्तुरी ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय के अगुवाई पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के ED का गलत इस्तेमाल को लेकर जोंधरा चौक मस्तुरी में महाधरना प्रदर्शन किया और मस्तुरी तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों ने इस धरना आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए अपने अपने शब्दों में कहा कि मोदी सरकार ED का गलत इस्तेमाल कर रही है।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को षड्यंत्र के तहत फसाने की कोशिश की जा रही है।सभी वरिष्ठों ने कहा कि ED की कार्यवाही को लेकर हमारी पार्टी देश में जगह जगह आज विरोध प्रदर्शन कर रही है।
हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए भारत जोडो अभियान चालाया ,देश में यह कार्यक्रम शुरू हुआ तो केन्द्र सरकार डर गई परेशान हो गई और इस भारत जोडो अभियान को विफल बनाने के लिए कार्यक्रम को रोकने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ED को आगे कर दिया।मोदी सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को किनारे लगाने के लिएED और CBI का प्रयोग कर रही है।
आज इसिलिए प्रधानमंत्री मोदी सरकार कि ED के दुरुपयोग के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देसानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के तत्वावधान में मस्तुरी में जोंधरा चौक पर तहसील आफिस से कुछ दूर पर कांग्रेसी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महाधरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार मोदी की गलत नीतियों का विरोध करते हुए राष्ट्रपति के नाम मस्तुरी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
इस धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय के अगुवाई पर आज मस्तुरी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया,प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, अ.ज.प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार अंचल, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, लोकसभा आईटीसेल अध्यक्ष रूपेश रोहिदास,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अशोक राजवाल,जिला पंचायत सदस्य किरण संतोष यादव, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव टाकेश्वर पाटले,पूर्व सांसद प्रतिनिधि संतोष दुबे,,जिला पदाधिकारी मनोहर कुर्रे,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कौशल पान्डेय, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शंकर यादव,महिला ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सीमा घृतेश,पूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता बादल खुटे, महिला मजदूर प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिंदु जायसी, रमा शुकला, ब्लॉक महामंत्री डाक्टर आर. के.वर्मा,पूर्व मीडिया प्रभारी देवेन्द्र कृषणन,ब्लॉक उपाध्यक्ष लक्ष्मी भार्गव,ब्लॉक उपाध्यक्ष उदय भार्गव,मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कैवर्त,एल्डरमैन अमित पान्डेय,लल्लू यादव,सरपंच महमद अनिल निषाद,केशव साहू, सरपंच प्रतिनिधि मालिक राम साहू, लखन टंडन, रितुराज, नेत्र टंडन,प्रशांत बंजारे, चंदराम साहु, शेरू भाईजान,दिनूपाल,प्रमोद यादव,कुंदन पासी,दुजराम सूर्यवंशी, भोलूभाई,जगत रजक,किलन रजक,अज्जू साहू,कुलदीप कश्यप, भावेश,सुमनपासी, महेंद्र, रामफल,गुलशन साहू मीडिया प्रभारी गणेशदत्तराजू तिवारी सहित तमाम कार्यकारिणी सदस्यों ने कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)