google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के विरुद्ध सशक्त पहल

एचपीवी टीकाकरण से बालिकाओं को सुरक्षित भविष्य की सौगात

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
23 फरवरी।
गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर महिलाओं में होने वाले गंभीर और जानलेवा कैंसरों में शामिल है, लेकिन समय पर की गई रोकथाम से इसे पूरी तरह रोका जा सकता है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार ह्यूमन पेपीलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण इस बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपाय है।


इसी दिशा में किशनगंज जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है। जिले के सभी प्रखंडों में विद्यालय आधारित सत्रों के साथ-साथ समुदाय स्तर पर विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र बालिका इस महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच से वंचित न रह जाए।


टीकाकरण के दौरान बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को टीके की उपयोगिता, सुरक्षा तथा दोनों डोज की अनिवार्यता के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का विशेष जोर इस बात पर है कि निर्धारित छह माह के अंतराल पर दोनों डोज पूर्ण कराई जाएं, तभी पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।


जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि टीकाकरण के समय आवश्यक सावधानियों का पालन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को खाली पेट टीका नहीं लगाया जाना चाहिए। टीकाकरण से पूर्व हल्का भोजन कर लेना आवश्यक है, जिससे प्रक्रिया सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरी हो सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)