google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बेकाबू डंपर की चपेट में आने से छात्र की मौत

समाज जागरण
अयोध्या।
जनपद अयोध्या में थाना महराजगंज क्षेत्र की पुलिस चौकी पूराबाजार अन्तर्गत मड़ना चौराहे पर बुधवार की बेकाबू डंपर की चपेट में आकर एक छात्र की मौत हो गई।दुर्घटना तब हुई जब छात्र कालेज जाने के लिए बस पकड़ने चौराहे पर पहुंचा था कि तभी विपरीत दिशा से आ रहे डंपर की चपेट में आ गया। बताया जाता है रामपुर पुआरी निवासी आदित्य सिंह अंश कक्षा 11 का छात्र था।
चौकी प्रभारी पूरा बाजार आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मड़ना चौराहे पर अनियंत्रित डंपर की चपेट में आ जाने से आदित्य उर्फ अंश पुत्र वीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिंदु के सिर पर गंभीर चोट आई। तत्काल सीएचसी पूरा बाजार पहुंचाया गया जहां चिकित्सक डॉ प्रवीन कुमार मौर्य ने आदित्य सिंह को मृत्यु घोषित कर दिया। शव का पंचनामा कराके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि डंपर का ड्राइवर तथा डंपर पुलिस के कब्जे में है। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। दुर्घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंचकर भाजपा नेता भगवान बक्श सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मराज, शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह व नरेंद्र सिंह ने परिवार वालों को ढांढस दिलाया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)