समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा चलाये गये मिशन शक्ति 5.0: नारी सशक्तिकरण अभियान के क्रम में बच्चों विशेषकर छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता , अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना का विकास कर उन्हें भविष्य के लिए दृढ एवं सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता से मॉडल प्राथमिक विद्यालय दांदूपुर हरहुआ की कक्षा -5 की मेधावी छात्रा कु0 तृषा विश्वकर्मा को आज शनिवार को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापक का दायित्व दिया गया l
प्रधानाध्यापक डा0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह ने सबसे पहले छात्रा तृषा विश्वकर्मा को पदीय गरिमा एवं जिम्मेदारियों की सूक्ष्म जानकारी देते हुये उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना प्रदान की l तत्पश्चात् छात्राध्यापिका ख़ुशी सिंह ने उससे ऑन स्क्रीन बातचीत की कि:आपको इस कुर्सी पर बैठकर कैसा लग रहा है?, कुर्सी पर बैठकर आप किस बात की प्रेरणा ले रही हैं? पढ़-लिखकर भविष्य में आप क्या बनना चाहती हैं?,आज शनिवार के दिन विद्यालय संचालन की कार्ययोजना ? तथा प्रधानाध्यापक के रूप में छात्र -छात्राओं को सन्देश…? जैसे प्रश्नों का बेबाकी से जवाब व आत्मविश्वास काबिले तारीफ़ रहा।
प्रार्थना सभा में छात्रा तृषा विश्वकर्मा एवं उसकी सहपाठी कु0नंदिनी ने मैं नारी हूँ, मैं स्त्री हूँ.. मैं कली हूँ, मैं फुलवारी हूँ l मैं दुर्गा हूँ.., मैं शक्ति हूँ, मैं परियों की गाथा हूँ… नामक प्रेरक गीत लय में सुनाया l फिर उसके द्वारा इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अपने सहयोगियों के साथ विद्यालय में सफाई अभियान चलाया गया l अन्य छात्रों में यह एक कौतूहल जैसा रहा साथ ही स्वयं ऐसा बनने का भाव परिलक्षित हुआ, जो इस मिशन का मूल उद्देश्य है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



