google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सरस्वती ओ पी एम में छात्र संसद ने किया शपथ ग्रहण

अमलाई।
स्थानीय विद्या भारती सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओ पी एम अमलाई में विगत दिवस सरस्वती शिक्षा परिषद महाकौशल प्रांत के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर संस्था में छात्र संसद किशोर भारती , कन्याभारती, बाल भारती एवं शिशु भारती का विधिवत गठन पश्चात संस्था के कोषाध्यक्ष अतिराजसिंह की गरिमामयी उपस्थिति में प्राचार्य मृगेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के द्वारा अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव,सह सचिव, कोषाध्यक्ष तथा सेनापति को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण समारोह में संस्था के समस्त भैया बहिन आचार्य परिवार की उपस्थिति में किशोर भारती अध्यक्ष –भैया कृष्णा सिंह कक्षा द्वादश(वाणिज्य संकाय ) ,उपाध्यक्ष– बहिन प्राची तिवारी,सचिव –दिव्यांश त्रिपाठी, सहसचिव –अतुल सिंह, कोषाध्यक्ष –रवींद्रनाथ पाण्डेय, सेनापति –आरव पाण्डेय
कन्याभारती की अध्यक्ष –बहिन खुशी सिंह कक्षा द्वादश (वाणिज्य संकाय), उपाध्यक्ष– महक बानो, सचिव –रीतिका प्रजापति,सहसचिव– आरना पाण्डेय, कोषाध्यक्ष –आकृति सिंह, सेनापति रितु शाह ने अपने पद की शपथ ली।
ज्ञातव्य है विद्यालय में विद्या भारती की योजना अनुसार छात्र संसद का गठन छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास करने, दायित्व बोध कराने एवं उनकी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाने की दृष्टि से किया जाता है। भारत की लोकतांत्रिक पद्धति से परिचय कराना भी इसका एक विशेष उद्देश्य है।
संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता पी डी मिश्रा के द्वारा भैया/बहिनों को छात्र संसद की महत्ता एवं दायित्व संबंधी विधिवत् जानकारी देते हुए शुभकामना प्रदान किया। बालभारती के पदाधिकारी अध्यक्ष– भैया आयुष शर्मा (कक्षा अष्टम), उपाध्यक्ष –आर्यन पहलवान,सचिव– अभिषेक यादव, सहसचिव –ध्रुव कुमार रैदास, कोषाध्यक्ष –भूमि महतो, सेनापति –सोनाक्षी मिश्रा ने शपथ ली। शिशुभारती के अध्यक्ष –अंशिका कुमारी (कक्षा –पंचम) उपाध्यक्ष– करुणा यादव,सचिव –वसुंधरा वर्मा,सह सचिव –उमंग राने तथा अनुशासन प्रमुख –आदित्य सोनी ने भी शपथ ली। छात्र संसद के पदाधिकारी भैया/बहिन को अपने पद/दायित्व का निर्वहन सत्यनिष्ठा व ईमानदारी पूर्वक करने हेतु विद्याभारती सरस्वती शिक्षा परिषद के विभाग समन्वयक राम शिरोमणि शर्मा , जिला सचिव–रवि कुमार रजक ,संस्था के व्यवस्थापक बृज किशोर यादव तथा प्रबंध समिति के पदाधिकारी ,सदस्यों एवं आचार्य परिवार द्वारा शुभकामनाएं दी गई । कल्याण मंत्र पश्चात् शपथ ग्रहण समारोह का समापन हुआ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)