google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मोबाइल दुरुपयोग से किया सावधान*



दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 2 दिसम्बर 2023 सुरक्षित शनिवार के तहत आज शनिवार को राजकीय कन्या मध्य विद्यालय नबीनगर के प्रांगण में मीना मंच एवं बाल संसद के बालिकाओं के द्वारा सामाज में मोबाइल फोन के दुरुपयोग से बचने का संदेश बालिकाओं के द्वारा नुक्कड़ एवं नाटक के माध्यम से प्रस्तुति किया गया ।बाल संसद के प्रधानमंत्री सिम्पी कुमारी, उप प्रधानमंत्री सोनाली कुमारी, शिक्षा मंत्री कुमकुम कुमारी के द्वारा नुक्कड़ नाटक के संचालन में अहम भूमिका निभाया गया। साथ ही मोबाइल फोन रेडिएशन और मोबाइल फोन के अनावश्यक उपयोग से बचने के गुर बच्चों ने कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया। मौके पर विद्यालय के प्रचार्य देव बिहारी सिंह के द्वारा सोशल मीडिया और मोबाइल फोन के दुरुपयोग से मुक्त रहने का सुझाव दिया गया कार्यक्रम में उपस्थित शारीरिक शिक्षक इंदल कुमार सिंह, अंजनी कुमार शर्मा ,रामनरेश सिंह ,सिद्धेश्वर सिंह, शिक्षिका किरण कुमारी, सुधा कुमारी समेत स्कूल के छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)