google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नगर भवन नबीनगर मे जदयू ने अयोजित किया कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम



दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 2 दिसंबर 2023 नगर पंचायत नबीनगर के गौतम बुद्ध नगर भवन मे जनता दल यूनाइटेड द्वारा नीतीश सरकार द्वारा अति पिछड़ों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों और केंद्र सरकार द्वारा अति पिछड़ों को उपेक्षित किए जाने को लेकर जननायक कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू अति पिछड़ा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी ने किया जबकि संचालन जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने किया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवम जदयू अति पिछड़ा का राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी,,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रमिला प्रजापति,मगध प्रमंडल के प्रभारी विद्यानंद विकल, s औरंगाबाद के पूर्व सासंद एवम पूर्व विधायक विरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व विधायक सह जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह सहित जदयू के अन्य नेताओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पूर्व कर्पूरी चर्चा मे आगत अतिथियों का स्वागत मंच पर फुल माला से किया गया।कार्यक्रम मे वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के विचारो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर पिछड़ों के आरक्षण का प्रबल समर्थक थे। वर्तमान मे बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने अति पिछड़ों के हित मे सामाजिक ,राजनैतिक,शैक्षणिक,एवम आर्थिक रूप से आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू किया है। बतौर मुख्य अतिथि जदयू अति पिछड़ा के राष्ट्रीय महासचिव चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रबंशी ने मंच से लोगो को को आहवाहन किया कि आज बिहार मे कर्पूरी ठाकुर के विचारो को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है उन्होने कहा कि कर्पूरी ठाकुर आरक्षण के हितैषी थे और अति पिछड़ों के लिए बहुत काम किया है उनके द्वारा यह भी कहा गया कि आज बिहार मे नीतीश कुमार की सरकार कर्पूरी ठाकुर के विचारो और सपनो को साकार कर रही है। राष्ट्रीय महासचिव ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुऐ कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अतिपिछड़ों के प्रति राजनैतिक दुर्व्यवहार रखती है यही कारण है कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग अबतक पूरी नहीं की जा सकी है।कार्यक्रम को पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार सिंह,जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डॉ प्रमिला प्रजाति,प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह,सहित जदयू के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भी संबोधित किया गया।
मौके पर मे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह,सरपंच संघ के अध्यक्ष राकेश सिंह, जदयू मीडिया प्रभारी सोनू कुमार सोनी, जदयू नेता सूर्यवंश सिंह ,शांति देवी, अशोक मेहता,मुखिया अमोद चंद्रवंशी, पूर्व मुखिया प्रिंस प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थि थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)