google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सरकारी बंजर भूमि पर अवैध बाउंड्री को लेकर राजस्व विभाग ने बुलडोजर से ढहाया।

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।स्थानीय विकास क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर कब्जा के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोईराजपुर में रिंग रोड फेज-2 के पास सरकारी बंजर भूमि पर कब्जा की कोशिश को शुक्रवार को राजस्व टीम ने अवैध बाउंड्री वॉल को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया।


मामला गाटा संख्या 645 (क) की बंजर भूमि का है
जहाँ रात में दीवाल खड़ी कर ली गई थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा से की उन्होंने तुरंत जांच के आदेश दिए। गुरुवार को कानूनगो भोला प्रसाद और लेखपाल आशीष कुमार मौके पर पहुंचे जहां दीवाल खड़ी थी लेकिन निर्माण करने वाला कोई सामने नहीं आया। शुक्रवार को राजस्व टीम कानूनगो भोला प्रसाद, लेखपाल आशीष कुमार और सीपी यादव के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को गिरा दिया। इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं जोरो पर है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)