ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण
सोनभद्र। ईश्वर प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरा राजा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी रोधी अभियान के तहत जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई, जिसमें 112 नंबर पर पुलिस को काल करने की अपील की गई। साइबर क्राइम के प्रति भी युवाओं को प्रशिक्षित किया गया।
गोष्ठी का विषय प्रवर्तन समाज सेवी अमरेश चंद्र पाठक ने रोचक ढंग से प्रस्तुत करते हुए मानव तस्करी के तरीकों पर प्रकाश डाला। थाना निरीक्षक हरेंद्र यादव, आरक्षी प्रमुख धनंजय यादव, और महिला आरक्षी शालिनी और रंजना चौबे ने भी छात्राओं को सुझाव दिए।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक मनीष पाण्डेय, डॉ विमलेश कुमार त्रिपाठी, राजेश द्विवेदी, विमलेश पाठक, मृत्युंजय नारायण, बृजेश सिंह पटेल, गीता देवी मौर्या, विनय प्रजापति, सुदीप दुबे, कार्यालय प्रमुख विनीत जी, और भोला नाथ मिश्र समेत महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



