पर्यावरणविद ट्री मैन डॉ कौशल ने पौधा दान कर मनाया विश्वकर्मा पूजा व प्रधानमंत्री का जन्मदिन

समाज जागरण दीपक सरकार

देवताओं के इंजीनियर विश्वकर्मा जी ने जंगल झाड़ के साथ स्वच्छ सृष्टि का किया था निर्माण: ट्री मैन डॉ कौशल

मेदिनीनगर शहर के बाईपास रोड किनारे अवस्थित केपीजे कॉम्प्लेक्स के पीछे पर्यावरण भवन के ऊपरी तल पर विकसित आकाश बाग और छतरपुर के मनहु पटखाही व नेउरीबार में जाकर विश्व व्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्म गुरु व वनराखी मूवमेंट के प्रणेता ,पर्यावरणविद सह ट्री मैन डॉ कौशल किशोर जायसवाल ने देवताओं के इंजीनियर व सृष्टि निर्माणकर्ता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिन पर पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पौधा रोपण कर जयंती व जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों को पर्यावरण धर्म के आठ मूल ज्ञान मंत्रों की शपथ भी दिलाई ।
ट्री मैन डॉ कौशल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी ने जंगल झाड़ के साथ सृष्टि का निर्माण किया था। परंतु मानव ने अर्थ के लिए अनर्थ कर जंगलों को कटाई कर उद्योग लगाकर प्रदूषण युग बना दिया है। पर्यावरण धर्म गुरु कौशल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने जंगल को काटने से रोकने के लिए ही उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत निर्माण के लिए स्वच्छता अभियान चलाया है । जिसे तमाम देशवासियों को इसपर अमल करना चाहिए। ताकि देश को स्वच्छ, सुंदर व समृद्ध बनाया जा सके ।
मौके पर डाली बाजार पंचायत के मुखिया पूनम जायसवाल , पूर्व उप मुखिया अफजाल अंसारी,डाली कौशल नगर मोहनलाल खुर्जा पार्वती देवी पार्क के अध्यक्ष अरुण कुमार जायसवाल, छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल, बसंत विश्वकर्मा, डॉ आयाराम , वीरेंद्र विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, सत्येंद्र विश्वकर्मा,बसंत सिंह, शमीम अंसारी, संतोष मेहता, अनुज कुमार, गोपाल रवि, मुनेश्वर मांझी, गोरख चौरसिया,सत्येंद्र मेहता आराध्या जायसवाल, अश्विका जायसवाल, आद्रीका कुमारी, अनुषा कुमारी,आदि शामिल थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)