google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

“एक बार फिर बड़े पर्दे पर छाएंगी सुधा” “बॉलीवुड में वापसी को लेकर फैंस में उत्साह”

नई फिल्म ‘तू ही मेरी तलाश’ से वापसी, दिल्ली-यूपी-हिमाचल में होगी शूटिंग


📍 मुंबई | विशेष संवाददाता – गिरजा शंकर अग्रवाल:

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर कमबैक की चर्चा तेज हो गई है। साइन केयर प्रोडक्शन की 12वीं वर्षगांठ के मौके पर अभिनेत्री सुधा ने सिल्वर स्क्रीन पर अपनी वापसी का ऐलान किया है।

Sign Care Production के बैनर तले सुधा एक बार फिर दर्शकों के बीच नजर आएंगी। इससे पहले वह वर्ष 2023 में हिंदी फीचर फिल्म Just Life Two Step Away में लीड रोल निभा चुकी हैं, जो 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।


🎬 फिल्मों और वेब सीरीज में दिखा जलवा

कमबैक से पहले सुधा ने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया, जिनमें हॉरर फिल्म Haveli The Last Trip, वेब सीरीज Simran Bhabhi, हरियाणवी सॉन्ग और मॉडलिंग फोटोशूट शामिल हैं।


🎥 नई फिल्म से होगी बड़ी वापसी

अभिनेत्री सुधा ने बताया कि वह 2026 में साइन केयर प्रोडक्शन के निर्माता-निर्देशक प्रवीण कुमार के साथ फिर से काम कर रही हैं।

उनकी नई बॉलीवुड फिल्म Tu Hi Meri Talaash जल्द ही फ्लोर पर जाएगी। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत लोकेशंस पर की जाएगी।


🎭 अहम भूमिका में नजर आएंगी सुधा

सुधा इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती दिखाई देंगी। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके करियर के लिए खास है और दर्शकों को एक नया अंदाज देखने को मिलेगा।


🎵 जल्द आएगा नया एल्बम सॉन्ग

फिल्म के अलावा सुधा का एक हिंदी एल्बम सॉन्ग Pyaar To Hamesha Rahega Remix भी जल्द रिलीज होगा।
इस गाने में उनका ग्लैमरस और बोल्ड लुक देखने को मिलेगा, जिसकी शूटिंग शानदार लोकेशंस पर की गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)