पति की दीर्घायु व खुशहाल जीवन के लिए पालीगंज में सुहागिनो ने किया बट सावित्री ब्रत

ज़माज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल

पालीगंज/ अनुमंडल सह प्रखण्ड क्षेत्र के बिभिन्न गांवों तथा इलाको में गुरुवार को पति की दीर्घायु तथा खुशहाल जीवन के लिए सुहागिनो ने बट सावित्री ब्रत किया।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को पालीगंज अनुमंडल सह प्रखण्ड के बिभिन्न गांवों तथा इलाको की सुहागिन महिलाये बरगद के पेड़ के नीचे जमा हुई। जहां पंडितों के द्वारा बताए गए बिधि विधान के साथ उन महिलाओं ने अपने अपने पति की दीर्घायु तथा खुशहाल जीवन के लिए पूजा अर्चना किया। पूजा के दौरान सुहागिनों ने बट बृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा सूट बांधी। साथ ही बट बृक्ष को जलाभिषेक भी कराई। वही बृक्ष के नीचे दिप जलाकर पूजा सामग्रियों का अर्पण की। उसके बाद उन सुहागिन महिलाओं ने अपने अपने घर पहुंची तथा अपने पति को परमेश्वर मान पूजा अर्चना किया। इस प्रकार सुहागिनों ने बट सावित्री ब्रत सम्पन्न किया।
ज्ञात हो कि की हिन्दू धर्म में वट सावित्री व्रत का बहुत महत्व है. ज्येष्ठ महीने की अमावस्या के दिन वट सावित्री व्रत हर साल मनाया जाता है। यह व्रत केवल सुहा​गन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं। यदि महिलाएं पहली बार वट सावित्री व्रत रखने वाली हैं तो वट सावित्री व्रत की पूजा के दौरान एक कथा सुननी होती है। इस कथा को सुनने से पति की लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। कहा जाता है कि बट बृक्ष में त्रिदेवो का वास होता है।

क्या है बट सावित्री ब्रत की कथा?:-

स्कंद पुराण के अनुसार यह देवी सावित्री के पतिव्रता धर्म से जुड़ी कहानी है। देवी सावित्री की विवाह अल्पायु सत्यवान के साथ हो जाती है। एक समय मे नारद मुनि ने सावित्री से सत्यवान को अल्पायु होने के साथ सत्यवान की मृत्यु की तिथि तथा समय भी बता देते है। उस दिन से सावित्री पति की जीवन की रक्षा के लिए ब्रत करने लगती है तथा अंधे सास ससुर व पति के साथ जंगल मे रहने लगती है। जिस दिन सत्यवान की मृत्यु होनेवाली थी उस दिन सावित्री भी सत्यवान के साथ जंगल मे चली गयी। जब लकड़ी काटने के दौरान सत्यवान के सिर में दर्द होने लगी तो सावित्री ने पति सत्यवान की सिर को अपने गोद में रखकर बरगद के पेड़ के नीचे बैठ गयी। जब यमराज ने सत्यवान का प्राण हरकर चल दिये तो सावित्री भी पीछे पीछे चल दी। यमराज के द्वारा मना करने के बावजूद भी सावित्री नही मानी। अंततः सावित्री की पतिव्रता धर्म निभाते देख यमराज ने प्रसन्न होकर तीन बरदान मांगने को कहा। यह देख सावित्री ने पहले बरदान के रूप में अंधे सास ससुर के लिए आंखों की रोशनी मांगी। दूसरे बरदान के रूप में ससुर का खोया हुआ राज्य मांगी। वही तीसरे बरदान के रूप में सावित्री ने सत्यवान के सौ पुत्रो की मां बनने की बरदान मांगी। उस वक्त बिना सोंचे समझे यमराज ने तीनों बरदान सावित्री को दे दिया। यह देख सावित्री ने नम्रता पूर्वक यमराज से कहि की आपने तो मेरे पति सत्यवान के प्राण हरण कर ले जा रहे है तो मैं कैसे सत्यवान के सौ पुत्रों की मां बनूंगी? यह सुनकर यमराज ने सत्यवान के प्राण वापस कर दिया। जब सावित्री लौटकर बट बृक्ष के निकट पहुंची तो वह अपने पति को सकुशल पाई। वही सास ससुर की आंखों की रोशनी भी वापस आ गयी थी तथा उनका खोया हुआ राज्य भी वापस मिल गया था। तब से प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ आमावश्या तिथि के दिन सावित्री के साहस व पतिव्रता धर्म को याद करते हुए बट सावित्री ब्रत की जाती है। क्योंकि यह घटना ज्येष्ठ आमावश्या के दिन ही घटित हुई थी।